search

मध्य प्रदेश में अब सीएम हेल्पलाइन में दर्ज होंगे जनसुनवाई के आवेदन, मुख्यमंत्री हर महीने करेंगे समीक्षा

deltin33 2025-10-7 04:06:32 views 1177
  मध्य प्रदेश में जनसुनवाई के आवेदन सीएम हेल्पलाइन में होंगे दर्ज। फाइल फोटो





राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश में जनसुनवाई के आवेदन अब सीएम हेल्पलाइन में दर्ज किए जाएंगे और समस्या का निर्धारित समय सीमा में निराकरण का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं और कहा कि आम जन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सभी विभाग प्रमुखों, संभागायुक्तों एवं जिला कलेक्टरों से कहा गया है कि वे जनसुनवाई में आने वाले आवेदनों को सीएम हेल्पलाइन में भी दर्ज करें, जिससे इन आवेदनों का निराकरण त्वरित गति से पूर्ण रूप से किया जा सके। दरअसल, राज्य सरकार के पास यह तथ्य आया था कि कुछ जिलों द्वारा जनसुनवाई के आवेदनों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज नहीं किया जा रहा है तथा कई जिलों द्वारा आवेदन पूर्ण रूप से पोर्टल पर दर्ज नहीं किए जा रहे हैं। इसलिए इसका कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है।



मुख्यमंत्री स्वयं सीएम हेल्पलाइन पर भेजी जाने वाली शिकायतों की प्रतिमाह समीक्षा करेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री डा. यादव समाधान आनलाइन कार्यक्रम में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा कर त्वरित कार्रवाई भी कर रहे हैं।
एक दिन में 10 से अधिक शिकायत करने पर लगेगा बैन

सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में एक दिन में ही एक व्यक्ति द्वारा 10 से अधिक शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता को उस दिन के लिए प्रतिबंध लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे कि सीएम हेल्पलाइन से जुड़े श्रेष्ठ कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाए। वहीं इसका दुरुपयोग करने वालों को भी चिन्हित किया जाए। जिसके बाद अब सीएम हेल्पलाइन व्यवस्था के विश्लेषण के पश्चात अधिक शिकायतें और अनावश्यक शिकायतें करने वालों को चिन्हित कर ब्लाक करने की कार्रवाई की जाएगी।


सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज सुनवाई की जल्द होगी समीक्षा

अवर सचिव संदीप आष्ठाना ने कहा, सीएम हेल्पलाइन में दर्ज जनसुनवाई के आवेदनों की जल्द समीक्षा की जाएगी, मुख्यमंत्री समीक्षा करेंगे। इसको लेकर तैयारी कर रहे हैं। एक दिन में 10 से अधिक शिकायत करने वालों पर भी एक दिन के लिए प्रतिबंध लगाने पर भी विचार कर रहे है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470884