search

नए साल के जश्न में मौसम का साथ, झारखंड में सर्दी रहेगी कुछ कम असरदार

cy520520 2025-12-30 19:57:29 views 294
  

धनबाद के बिरसा मुंडा पार्क में सैलानियों की उमड़ रही भीड़। (फोटो-अमित सिन्हा)  



जागरण संवाददाता, धनबाद। वर्ष 2025 अपने अंतिम चरण में है और नया साल 2026 दस्तक देने को तैयार है। दोनों के बीच अब सिर्फ एक दिन यानी 31 दिसंबर का ही फासला रह गया है। इस बीच ठंड अपने चरम पर जरूर है, लेकिन नए साल को लेकर मौसम कुछ हद तक मेहरबान नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी के संकेत हैं, जिससे सर्दी का असर थोड़ा कम हो सकता है।

रात के समय हिमालय से आने वाली बर्फीली हवाएं झारखंड के मौसम में ठंडक घोल रही हैं। जैसे-जैसे रात गहराती है, कनकनी भी बढ़ जाती है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले छह दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में नए साल पर मौसम अपेक्षाकृत राहत भरा रहने की उम्मीद है।

तापमान में यह बढ़ोतरी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बताई जा रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार 30 दिसंबर से दो जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और हिमपात की संभावना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते फिलहाल ठंड की तीव्रता में कमी आएगी। हालांकि इसके कमजोर पड़ते ही हिमालय से एक बार फिर सर्द हवाओं का प्रवाह बढ़ेगा, जिससे ठंड दोबारा जोर पकड़ सकती है।

नए साल के जश्न को लेकर क्लबों, होटलों और पिकनिक स्पॉट्स पर उमड़ने वाली भीड़ के लिए यह मौसम राहत लेकर आ सकता है। ठंड कुछ कम रहने से लोगों को देर रात तक जश्न मनाने में सुविधा होगी।
कोहरे की चपेट में ट्रेनें

उधर, घने कोहरे के कारण रेल यातायात पर असर बना हुआ है। राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों की समयसारिणी बुरी तरह प्रभावित हुई है। रविवार को नई दिल्ली से आठ घंटे विलंब से चली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस सोमवार को निर्धारित समय के बजाय करीब 17 घंटे 30 मिनट की देरी से धनबाद पहुंची। वहीं नई दिल्ली से देर रात खुलने के कारण मंगलवार को भी इसके विलंब से पहुंचने की संभावना है।

इसी तरह सियालदह राजधानी एक्सप्रेस भी भारी देरी का शिकार रही। नई दिल्ली से सोमवार तड़के चली यह ट्रेन लगभग 19 घंटे विलंब से धनबाद पहुंची। कोहरे के कारण मंगलवार को भी ट्रेनों की चाल प्रभावित रहने की आशंका जताई जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
140304

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com