search

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, मगर इंटरनेशनल मार्केट में उछले रेट; क्या ₹1.50 से नीचे जाएगा Gold?

LHC0088 1 hour(s) ago views 344
  

सोने-चांदी के दामों में चल रही उठापटक



नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। इससे सोने का दाम 1.53 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2.43 लाख रुपए प्रति किलो से कम हो गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 2,885 रुपए कम होकर 1,52,765 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,55,650 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,575 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,39,933 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम 1,16,738 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,14,574 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।
चांदी की कीमत में भी गिरावट

चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 16,700 रुपए कम होकर 2,42,433 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,59,133 रुपए प्रति किलो था। आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार दोपहर 12 बजे और शाम को 5 बजे कीमतें जारी की जाती हैं।
वायदा बाजार में आई तेजी

हाजिर के उलट वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई है। सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.70 प्रतिशत बढ़कर 1,53,900 रुपए हो गई है। चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 2.86 प्रतिशत बढ़कर 2,43,200 रुपए हो गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी तेजी

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी में तेजी आई। न्यूयॉर्क में कल शाम 4:30 बजे तक स्पॉट गोल्ड 2.2% बढ़कर $5,031.52 प्रति औंस हो गया। सिल्वर 2.5% बढ़कर $77.16 प्रति औंस हो गई।
कैसा है आउटलुक?

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि कल की तेज गिरावट के बाद एमसीएक्स पर सोने में तेजी के साथ कारोबार हुआ। सोने के लिए रुकावट का स्तर 1,60,000 रुपए बना हुआ। अगर सोना 1,56,000 के नीचे कारोबार करना जारी रखता है तो यह 1,51,000 के अपने सपोर्ट को भी टेस्ट कर सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि निवेशकों की निगाहें अमेरिका के महंगाई के डेटा पर होंगी, जो कि शुक्रवार को शाम को जारी होगा और इससे सोने की आगे की कीमतें तय होंगी।

ये भी पढ़ें - सोना-चांदी खरीदने का आ गया सही समय या अभी और करना चाहिए इंतजार? कीमतों में उठापटक के बीच ये स्ट्रैटेजी है बेस्ट
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159522