search

नेपाल के कैसिनो में गिरफ्तारी के बाद सख्ती, भारतीयों पर निगरानी; छह की गिरफ्तारी के बाद बदली व्यवस्था

Chikheang 2025-12-30 18:57:27 views 403
  



जागरण संवाददाता, छपवा। नेपाल के एक कैसिनो में 27 दिसंबर को ठगी के आरोप में छह भारतीय नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद नेपाल के कैसिनो में प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिकों पर अब पहले से कहीं अधिक कड़ी निगरानी शुरू कर दी गई है। नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों ने पर्यटन की आड़ में संचालित हो रही अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नई और सख्त व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नई व्यवस्था के तहत अब कैसिनो में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पूरा विवरण दर्ज किया जाएगा। आगंतुक का नाम, पता, पहचान पत्र का विवरण तथा प्रवेश और निकास का समय रजिस्टर में दर्ज होगा। यह रिकार्ड कम से कम छह माह तक सुरक्षित रखा जाएगा। इसके साथ ही कैसिनो परिसरों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनमें व्यक्ति का चेहरा स्पष्ट रूप से रिकार्ड हो सके।

इन कैमरों की रिकार्डिंग भी छह महीने तक संरक्षित रखी जाएगी, ताकि आवश्यकता पड़ने पर जांच एजेंसियां उसका उपयोग कर सकें। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि बीते कुछ समय से पर्यटन और मनोरंजन के नाम पर नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध गतिविधियां बढ़ी हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ गिरोह कैसिनो को कवर बनाकर हवाला, अवैध लेनदेन और अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। साथ ही कुछ नेपाली नागरिकों द्वारा फर्जी तरीके से भारतीय आधार कार्ड बनवाकर कैसिनो में प्रवेश करने की बात भी सामने आई है, जिसे सुरक्षा के लिहाज से गंभीर माना जा रहा है।

नेपाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए छह भारतीय नागरिकों से पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार उनके पास से लेजर लेंस बरामद हुए हैं, जिनका इस्तेमाल ताश के पत्तों को देखने में किया जाता है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद कैसिनो संचालकों की जवाबदेही भी तय की जाएगी। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह कदम पर्यटकों को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि सीमा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161265