search

भिकियासैंण में भीषण बस दुर्घटना: छह यात्रियों की मौत, रामपुर जा रही गाड़ी खाई में गिरी

deltin33 2025-12-30 14:27:16 views 668
  

बस हादसे की तस्वीर।



जागरण संवाददाता, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विनायक के पास सैलापानी के समीप एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक छह यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
रामनगर जा रही बस खाई में गिरी, राहत-बचाव कार्य जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस रामनगर की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि सैलापानी के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही कई यात्रियों की मौत हो गई। अब तक पांच शवों को घटनास्थल से बाहर निकाला जा चुका है, जबकि एक अन्य मृतक की पुष्टि बाद में हुई है। मृतकों की पहचान और पते का पता लगाने का कार्य प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।
मौके पर पहुंची टीम


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाई। पुलिस के अनुसार खाई की गहराई अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि युद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी है।
घायलों को उपचार के लिए भेजा


घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जा रहा है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर सड़क की स्थिति और चालक द्वारा नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470387