search

Weather Update Agra: कोल्ड-डे और घने कोहरे का अलर्ट, तापमान में गिरावट जारी

cy520520 2025-12-30 13:56:36 views 535
  

शहर में कोहरा।



जागरण संवाददाता, आगरा। अधिकतम तापमान में गिरावट आने से सोमवार को गलन से ठिठुरे शहरवासियों को शीत लहर से अभी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को शहर में कोल्ड डे कंडीशन और अत्यधिक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को भी कोहरा छाया रहेगा। नए साल पर सुबह कोहरा छा सकता है, जबकि दोपहर में धूप निकलेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को तापमान में आएगी गिरावट

शहर में रविवार रात 12 बजे के बाद कोहरा छाया। कोहरे की वजह से दृश्यता प्रभावित रही, जिससे वाहनों की गति पर ब्रेक लगा रहा। रातभर गलन अधिक रहने से शहरवासी ठिठुरते रहे। सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा और ठंड अधिक रही। दोपहर एक बजे तक सूरज ने दर्शन नहीं दिए, जिससे शहरवासी कांपते रहे। दोपहर में धूप जरूर निकली, लेकिन अधिकतम तापमान में गिरावट आने और ठंडी हवा चलने से लोगों को राहत नहीं मिली।
सोमवार को अधिकतम तापमान गिरा, गलन से ठिठुरते रहे शहरवासी

अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच अंंतर कम होने से गलन अधिक रही। रविवार को अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा था।
मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार मंगलवार को शहर में घन कोहरा छाए रहने के साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। 31 दिसंबर को भी कोहरा रहे, लेकिन तापमान में मामूली वृद्धि देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Weather Update: बिहार में कंपाने वाली ठंड और कोहरे का डबल अटैक, 28 जिलों में \“कोल्ड डे\“ का अलर्ट  

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में वर्षा व बर्फबारी के साथ हो सकता है नये साल का स्वागत
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157064