search

गाजियाबाद में विधायक के साथ मंच पर धक्का-मुक्की, भाजपा की अंदरूनी कलह उजागर

deltin33 2025-12-30 04:56:47 views 1030
  

विधायक के साथ मंच पर धक्का-मुक्की। फोटो सौजन्य- वीडियो ग्रैब



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सबसे अनुशासित पार्टी कहा जाता है, लेकिन भाजपा के पदाधिकारी कितने अनुशासित हैं, इसकी पोल गाजियाबाद शहर विधायक संजीव शर्मा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत के वक्त मंच पर धक्का लगने से संगठन के बीच की अंतर्कलह रविवार को खुलकर सामने आ गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ऐसे में यदि विधायक मंच से नीचे गिर जाते तो उनको चोट भी लग सकती थी। वीडियो वायरल होने के बाद विधायक समर्थकों में नाराजगी है, वह इसे महज इत्तेफाक मानने को तैयार नहीं हैं।

घटनाक्रम का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसमें दिख रहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के दायीं ओर भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, बायीं ओर पहले महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, इसके बाद वरिष्ठ भाजपा नेता अजय शर्मा मौजूद हैं।

शहर विधायक संजीव शर्मा मंच पर पीछे की ओर थे, वह प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए अजय शर्मा जाते वक्त जब अजय शर्मा के सामने से होकर मयंक गोयल के पास तक पहुंचे तभी उनको धक्का लगा, जिससे कि वह मंच से नीचे गिरने को हुए, लेकिन फिर संभले और मंच पर खड़े हो गए।

इस बीच मयंक गोयल और संजीव शर्मा के बीच कुछ बात हुई और संजीव शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष को बुके देकर स्वागत किया और पीछे की ओर गए। इस घटनाक्रम से शहर में और सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार गर्म है।

सोमवार को शहर विधायक संजीव शर्मा ने फेसबुक पर एक पोस्ट कर लिखा कि भीड़-भाड़ वाले स्वागत कार्यक्रम में धक्का- मुक्की आम बात है। सभी संगठन के कार्यकर्ता हैं, मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है। कृपया सभी संयम बनाए रखें। उनके इस पोस्ट से भी स्पष्ट हो रहा है कि समर्थकों में पूरे घटनाक्रम को लेकर गुस्सा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470147