deltin33 • 2025-12-30 00:27:12 • views 1257
ग्रामीण के बिस्तर पर बैठी बाघिन।
डिजिटल डेस्क, जबलपुर। उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा रेंज के बेल्दी गांव में सोमवार को एक बाघिन घुस गई। यह बाघिन पहले तो खेतों के आसपास विचरती रही और बाद में गांव के अंदर चली गई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। बाघिन एक ग्रामीण के घर में घुसकर उसके बिस्तर पर जा बैठी। इस बिस्तर पर बाघिन काफी समय तक इस तरह जमी रही जैसे घर में मेहमान बनकर आई हो। बाघिन ने ग्रामीण पर हमला कर उसका पैर चबा लिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मवेशी का किया शिकार
बाघिन ने सुबह मवेशी का शिकार किया और उसे खाया। इसके बाद वह गांव के इर्द-गिर्द ही चहलकदमी करती रही। इसी दौरान बाघिन ने गांव में मेहमानी में आए युवक गोपाल कोल पर हमला कर दिया। बाघिन ने उसके पैर को अपने मुंह में भर लिया था और उसे खींचने लगी। हालांकि ग्रामीणों के शोर मचाने से बाघिन गोपाल को छोड़कर दूसरी तरफ चली गई। बुरी तरह घायल गोपाल की वन विभाग के अधिकारियों ने उपचार के लिए कटनी जिले के बरही अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह भी पढ़ें- MP में इस साल 55 बाघों की मौत, वन अधिकारियों का तर्क- इतनी मौतें स्वाभाविक, सीएम ने मांगी रिपोर्ट
शाम तक घर में जमी रही बाघिन
बाघिन देर शाम ग्रामीण दुर्गा प्रसाद द्विवेदी के घर में जमी रही। दुर्गा प्रसाद द्विवेदी गांव के पुजारी है,और अकेले ही अपने मकान में रहते हैं। मकान के अंदर बाघिन की इंट्री के वक्त दुर्गा जी घर पर नही थे,जिससे कोई अनहोनी नही हुई। स्थानीय राम अवतार द्विवेदी के मवेशी का शिकार कर बाघिन सुबह से ही गांव के इर्द गिर्द ही चहल कदमी कर रही थी। इसी बीच 11 बजे बाघिन दुर्गा जी के मकान में आ गई।
घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। इनके अलावा बाघिन को वन क्षेत्र में हांकने पार्क टीम भी पहुंच गई। ग्रामीणों को किसी अनहोनी से बचाने मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। |
|