search

समस्तीपुर के ताजपुर में ज्वेलरी दुकान से 60 लाख से अधिक के जेवर और नकदी की चोरी

deltin33 2025-12-30 00:27:07 views 1259
  



ताजपुर (समस्तीपुर)। थाना क्षेत्र के नीम चौक स्थित सोनी फैशन ज्वेलर्स में रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर भीतर रखे करीब 28 किलो चांदी के जेवर, लगभग 60 ग्राम सोने के आभूषण और 20 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की कुल कीमत 60 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोमवार सुबह जब दुकान मालिक ने शटर टूटा देखा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही ताजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि चोरी सुनियोजित तरीके से की गई है। इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस जल्द ही मामले के खुलासे का दावा कर रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470165