search

31 दिसंबर की रात झारखंड में खूब छलकेंगे जाम, 100 से अधिक अस्थाई लाइसेंस जारी

Chikheang 2025-12-29 23:57:25 views 1058
  

100 से अधिक अस्थाई लाइसेंस जारी। (सांकेतिक तस्वीर)



राज्य ब्यूरो, रांची। 31 दिसंबर की रात खूब छलकेंगे जाम। राज्य में 100 से अधिक अस्थाई लाइसेंसी ठिकाने होंगे। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने भी खुलकर लाइसेंस देना शुरू कर दिया है।

नव वर्ष पर शराब परोसने के लिए सिर्फ रांची में एक दर्जन से अधिक ने अस्थाई लाइसेंस ले लिया है। आवेदनों का आना जारी है। आवेदन करने वालों को उत्पाद विभाग के कुछ नियम व शर्तों को पूरा करना होगा। जहां शराब पिलाया जाएगा, वहां पार्किंग व सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। विधि-व्यवस्था संबंधित कोई परेशानी न हो, इसका पुख्ता इंतजाम रहे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उत्पाद विभाग में बार के अस्थाई लाइसेंस के लिए आवेदन का आना जारी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विभाग से 31 दिसंबर की शाम तक लाइसेंस जारी होंगे।

लाइसेंसी संचालकों की संख्या अभी और बढ़ेगी, ऐसी संभावना है। विभाग का कहना है कि 31 दिसंबर की रात कई संस्थाएं चोरी-छिपे भी शराब परोसती है।

इसपर रोक लगाने के उद्देश्य से ही जो भी आवेदन कर रहा है, उसे लाइसेंस निर्गत कर दिया जा रहा है। ऐसे लाइसेंसी बार संचालकों को जेएसबीसीएल के गोदाम से शराब की आपूर्ति की जा रही है। इसका उद्देश्य लोगों तक बेहतर शराब उपलब्ध कराना है। इससे सरकार को राजस्व भी मिलेगा।

जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो सहित सभी बड़े शहरों में 31 दिसंबर की रात नव वर्ष के स्वागत में जश्न की रात होगी। बाहर के कलाकार इस रात को और खास मनाने के लिए अपनी प्रस्तुति देंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए एसडीओ से लेनी होगी अनुमति

उत्पाद एवं मद्य निषेध सिर्फ एक दिवसीय बार के लिए शराब परोसने का लाइसेंस दे रहा है। आयोजकाें को सभी संबंधित जिलों में सांस्कृतिक आयोजन के लिए एसडीओ से अनुमति लेना आवश्यक है।

रांची में विभिन्न क्लब, होटल व अस्थाई सेलेब्रेशन के लिए मंच सजाने की तैयारी है, जिसके लिए उत्पाद विभाग से लाइसेंस निर्गत किए गए हैं। ये आयोजन भुगतान आधारित एंट्री फीस रखे हैं, जिसमें खाने-पीने, डांस-डीजे आदि की व्यवस्था किए हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160915