search

वाराणसी में विमान से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे युवक के बैग से कारतूस खोखा बरामद

cy520520 2025-12-29 23:27:28 views 751
  

यह घटना इंडिगो की मुंबई जाने वाली उड़ान 6ई 6544 से पहले हुई।



जागरण संवाददाता, वाराणसी। बाबतपुर एयरपोर्ट पर सोमवार को मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे युवक के बैग से कारतूस का खोखा बरामद हुआ। यात्री की यात्रा रद कर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

पूछताछ के बाद पुलिस ने देर शाम यात्री को छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार इंडिगो के विमान 6 ई 6544 से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे बड़ागांव क्षेत्र के युवक सुशील पांडेय के हैंड बैग से कारतूस खोखा निकला। सीआईएसएफ ने यात्री की यात्रा रद कर फूलपुर को सूचित किया । विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सूचना पर पहुंची पुलिस ने यात्री को थाने ले आई। पूछताछ में यात्री ने बताया कि कारोबार के सिलसिले में वह मुंबई रहता है घर पर आया था और आज वापस जा रहा था कि बैग में कारतूस का खोखा किसने रखा मुझे नहीं पता। हालांकि परिवार के लोग आकर लाइसेंस दिखाया तो संतुष्ट होने के बाद यात्री को छोड़ दिया गया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156549