search

इंडोनेशिया के वृद्धाश्रम में लगी भीषण आग, 16 बुजुर्गों की मौत; 2 घंटे बाद आग पर पाया गया काबू

deltin33 2025-12-29 22:57:34 views 518
  

मकान में उस समय आग लगी, जब सभी सो रहे थे (फोटो: रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडोनेशिया के एक वृद्धाश्रम में रविवार को लगी आग में 16 बुजुर्गों की मौत हो गई। उत्तरी सुलावेसी प्रांत के मनाडो में स्थित एक मंजिला मकान में उस समय आग लगी, जब सभी सो रहे थे। पुलिस प्रवक्ता आलमस्याह हसीबुआन ने कहा कि 15 लोग बचाए गए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। शवों को पहचान के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना पास के लोगों द्वारा आपातकालीन सेवाओं को दिए जाने के बाद छह दमकल गाडि़यां मौके पर पहुंचीं।
आग पर काबू पाने में दो घंटे का लगा समय

दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में दो घंटे से अधिक का समय लगा। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने वृद्धाश्रम के कई लोगों को बचाने में मदद की। पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया था कि बिजली की खराबी के कारण आग लगी थी, लेकिन अधिकारियों ने बाद में कहा कि कारण की अभी जांच चल रही है।

इस महीने की शुरुआत में राजधानी जकार्ता में एक आवासीय मकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। आग 18 दिसंबर को रात करीब 8:10 बजे लगी। यह मकान गोदाम के रूप में भी इस्तेमाल हो रहा था।

(न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470069