search

पूर्व सीएम चन्नी के घर के बाहर फायरिंग, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, मनरेगा स्कीम का नाम बदलने पर केंद्र सरकार को घेरा

deltin33 2025-12-29 22:27:23 views 431
  

जालंधर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बात रखते हुए पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी।  



जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में स्थित पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के किराए के मकान के बाहर रविवार को दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान फायरिंग हुई। गनीमत रही कि इस वारदात में कोई भी हताहत नहीं हुआ, लेकिन घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस मामले को लेकर सोमवार पूर्व सीएम व मौजूदा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने जालंधर में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। जिसमें उन्होंने पंजाब की लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को मॉडल टाउन क्षेत्र में किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते झड़प में बदल गया।

इसी दौरान गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग सहम गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- पंजाब का जायका: सरसों का साग ही नहीं, यहां की 9 वेज डिशेज भी हैं सुपरहिट; पेट भर जाएगा पर मन नहीं
घर के बाहर फायरिंग चिंताजनक

घटना के अगले दिन सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने जालंधर प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत करते हुए इस घटना को लेकर पंजाब की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। चन्नी ने कहा कि यह घटना उनके घर के बाहर हुई है, जो बेहद चिंताजनक है।  

उन्होंने कहा कि जब एक पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान सांसद के निवास के बाहर इस तरह की फायरिंग हो सकती है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पावन स्वरूप का मामला; सीएम मान बोले- जांच होगी, ये धार्मिक मामले में हस्तक्षेप नहीं, कानूनी अधिकार है
राज्य में अपराधियों के हौंसले बुलंद

चन्नी ने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने राज्य सरकार से इस घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं और सरकार को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
मनरेगा का नाम बदलने के प्रयास पर उठाए सवाल

इस दौरान चन्नी ने मनरेगा का नाम बदलने व उसमें बदलाव किए जाने को लेकर केंद्र सरकार को भी घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ऐसा करके गरीबों पर अतिरिक्त बोझ डालने की तैयारी में है।  

यह भी पढ़ें- बठिंडा: दोस्त के साथ चल रहा था पत्नी का अफेयर, पति ने दी खौफनाक सजा; पुलिस ने किया गिरफ्तार
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470069