search

समाजवाद के नाम पर गुंडागर्दी करती है सपा, माफिया को देती है संरक्षण: केशव प्रसाद

cy520520 2025-12-29 17:28:05 views 556
  



जागरण संवाददाता, सहरनपुर। पूर्व सांसद और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय मुल्की राज सैनी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हार से बौखलाया विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है। उन्होंने सपा पर भी जमकर निशाना साधाा। कहा कि सपा के मुखिया फर्जी समाजवादी हैं। सपा समाजवाद के नाम पर गुंडागर्दी करती है और माफिया को संरक्षण देती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 में विपक्षियों ने प्रधानमंत्री मोदी को रोकने का बहुत प्रयास किया। मतदाताओं को गुमराह भी किया गया। इसके चलते भाजपा को बहुमत नहीं मिला, लेकिन सहयोगी दलों से मिलकर नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।

इसके बाद जनता ने साथ दिया और हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र और दिल्ली में भाजपा को बहुमत दिया। अगले साल चुनाव में पश्चिम बंगाल में भी कमल खिलने जा रहा है। भाजपा का उद्देश्य देश को विकसित बनाना है।

गंगोह रोड स्थित एमआरएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में रविवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व सांसद बाबू मुल्कीराज सैनी की प्रतिमा का अनावरण किया। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बाबूजी ने लंबे समय तक समाज और देश की सेवा की। वह ईमानदारी और सादगी के प्रतीक रहे। आज के राजनेताओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश में दो धारा चल रही हैं, एक परिवारवाद की और दूसरी लोकतंत्र को समृद्ध करने की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करने की धारा है। बाबू मुल्कीराज असली समाजवादी थे। उन्होंने अपने परिवार को राजनीति में नहीं, शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाया।

डिप्टी सीएम ने कहा कि मनरेगा में भ्रष्टाचार था। प्रधानमंत्री मोदी भ्रष्टाचार को दूर करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने जी राम जी के नाम से एक नई व्यवस्था शुरु की है।

औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने बाबू मुल्कीराज सैनी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बाबू मुल्कीराज सैनी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डा. धर्मसिंह सैनी, साहब सिंह सैनी, पूर्व विधायक नरेश सैनी, एमआरएस पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक विनीत सैनी, निदेशक सुनीता सैनी, उत्तराखंड के राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, बार संघ के अध्यक्ष अभय सैनी, पूर्व विधायक महीपाल सिंह माजरा आदि मौजूद रहे।

सपा का होगा सूपडा साफ, 140 साल बूढ़ी हो गई कांग्रेस

एमआरएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रेसवार्ता करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वर्ष 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे। समाजवादी पार्टी जो गुंडागर्दी, अपराध और माफिया को संरक्षण देती है, उसका सहारनपुर से सोनभद्र तक गाजियाबाद से गाजीपुर तक सूपडा साफ हो जाएगा।

वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस 140 वर्ष की बूढ़ी हो गई है। 140 साल पुरानी पार्टी ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी थी और वंदे मातरम के टुकड़े कर दिए। जिसके बाद देश के टुकड़े हो गए। कांग्रेस का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं बचा है। कांग्रेस मुद्दाविहीन पार्टी है। आरक्षण खत्म करने का झूठ बोला।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156615