search

चमोली में पांडुकेश्वर क्षेत्र के जंगलों में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, वन संपदा को बड़ा नुकसान होने की आशंका

LHC0088 2025-12-29 15:57:10 views 1214
  

पांडुकेश्वर क्षेत्र के जंगलों में लगी आग



संवाद सहयोगी, जागरण चमोली। ज्योतिर्मठ के पांडुकेश्वर क्षेत्र के जंगलों में बीती रात आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आग नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत आने वाले जंगल क्षेत्र में लगी, जिसके चलते वन संपदा को बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के अनुसार रात के समय जंगलों में अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते इसने बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है, लेकिन दुर्गम क्षेत्र के कारण टीम आग पर काबू पाने में बेबस नजर आ रही है।

स्थानीय लोग आग बढ़ने से चिंतित हैं और वन्य जीवों के प्रभावित होने की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें- बॉर्डर पर रुकेंगे भारी वाहन, कई रूट होंगे वन-वे...न्यू ईयर मनाने जा रहे हैं उत्तराखंड तो जान लें ट्रैफिक प्लान
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158752