search

Punjab Weather: धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी, विजिबिलिटी पहुंची शून्य, न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री दर्ज, फ्लाइट्स पर पड़ा असर

deltin33 2025-12-29 15:26:53 views 1012
  

अमृतसर में धुंध के बीच श्री हरिमंदिर साहिब का मनमोहक दृश्य।  



अनुज शर्मा, अमृतसर। पंजाब में धुंध को लेकर आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतर इलाके धुंध की चपेट में हैं और विजिबिलिटी शून्य के करीब दर्ज की जा रही है। वहीं, तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिला, लेकिन सोमवार का न्यनूतम तापमान 2 डिग्री के करीब पहुंच गया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने राज्य में ठिठुरन को बढ़ा दिया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोमवार सुबह राज्य में सबसे कम तापमान एसबीएस नगर के बल्लोवाल सोनखड़ी में देखने को मिला। यहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, लुधियाना में 5.6 डिग्री, पटियाला में 6.4 डिग्री, बठिंडा में 4.2 डिग्री, फरीदकोट में 4.9 डिग्री और गुरदासपुर में 4.3 डिग्री दर्ज किया गया है।  

वहीं, बीती शाम भी अधिकतम तापमान सामन्य के करीब बना रहा। रविवार शाम अमृतसर का तापमान 14.8 डिग्री, लुधियाना का 18.2 डिग्री, पटियाला का 18.4 डिग्री, पठानकोट का 19.8 डिग्री और गुरदासपुर का 17 डिग्री दर्ज किया गया था।  

यह भी पढ़ें- जालंधर में दिनदहाड़े 12 चोरों ने शटर तोड़कर लूटा 50 लाख का सोना-चांदी, CCTV में कैद पूरी वारदात

  
पंजाब के बरनाला में धुंध। पूरे राज्य में धुंध का असर, दो दिन बाद बारिश के बने आसार

पंजाब में आज दिन की शुरुआत ही घनी धुंध के साथ हुई। कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में धुंध का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, राज्य के अन्य सभी जिलों में धुंध का यलो अलर्ट जारी किया जा चुका है।  

धुंध का अलर्ट अगले कई दिनों तक जारी रहेगा, लेकिन इसी बीच बारिश के आसार भी बन रहे हैं। 31 दिसंबर 2025 और 1 जनवरी 2026 को राज्य में बारिश को लेकर संभावनाएं जताई गई हैं। इसका कारण शुरू हो रहा नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस है।  

यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 2027 चुनाव के लिए 3 AICC सचिव नियुक्त; संगठन को मिलेगा नया जोश

  
जालंधर के इलाकों में धुंध इतनी अधिक है कि आगे चलते वाहन देखना भी मुश्किल है।
अमृतसर में डिपार्चर रोके गए

पंजाब कें धुंध का असर हवाई मार्ग पर भी पड़ा है। दुबई से रात 1 बजे आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट रद्द कर दी गई। पूणे से 5.15 बजे आने वाली फ्लाइट 6.31 बजे अमृतसर पहुंची। दिल्ली से 6.25 बजे आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट अभी तक नहीं पहुंच पाई।

वहीं, सुबह से अभी 10 बजे तक फ्लाइट्स टेकऑफ नहीं हो पाई हैं। दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया व इंडिगो की फ्लाइट का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। वहीं, 8.30 बजे मुम्बई जाने वाली फ्लाइट 10.45 बजे जाने का अनुमान है। स्पाइस जेट की सुबह 8.50 बजे शारजाह जाने वाली फ्लाइट के भी 12.50 बजे जाने का अनुमान है।   

यह भी पढ़ें- रेल यात्री ध्यान दें! पंजाब मेल और कुंभ एक्सप्रेस आज रहेंगी कैंसिल, सामने आई वजह
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469956