आज रिज पर होगा अनशन, सीएम व मंत्री भी रहेंगे मौजूद
राज्य ब्यूरो, शिमला। मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस सोमवार को शिमला के रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सम्मुख अनशन पर बैठेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि इस अनशन पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सहित प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, कांग्रेस के सभी विधायक, पूर्व सांसद, विधायक, पीसीसी के पूर्व पदाधिकारी, बोर्डों व निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, अग्रणी संगठनों व विभागों के पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इससे पहले बीते सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने-प्रदर्शन का आयोजन किया था। |