search

Mahindra Scorpio के बेस वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी जाएगी EMI, पढ़ें खबर

LHC0088 2025-12-29 13:25:58 views 986
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से Mahindra Scorpio Classic को दो वेरिएंट्स में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद खरीदकर घर लाना है तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Mahindra Scorpio Price

महिंद्रा की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर स्‍कॉर्पियो क्‍लासिक को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को 12.98 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवा रही है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो 12.98 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्‍ट्रेशन, इंश्‍योरेंस भी देना होगा। इस गाड़ी को खरीदने के लिए करीब 1.67 लाख रुपये का रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स, करीब 70 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। इसके अलावा इस पर करीब 26 हजार रुपये अन्‍य खर्च देने होंगे। जिसके बाद गाड़ी की दिल्‍ली में ऑन रोड कीमत 15.60 लाख रुपये हो जाती है।
दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर Mahindra Scorpio के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 13.60 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 13.60 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 22119 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी Car

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 13.60 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 22119 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Mahindra Scorpio के बेस वेरिएंट के लिए करीब 4.96 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 20.57 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे होता है मुकाबला

Mahindra की ओर से Scorpio क्‍लासिक को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Mahindra Scorpio N, Mahindra XUV 700, MG Hector, Tata Safari, Tata Sierra, Kia Seltos, Hyundai Creta जैसी एसयूवी के साथ होता है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158612