search

गुरुग्राम में साजिश रचकर पॉक्सो का झूठा केस कराने में दंपती गिरफ्तार, पीड़ित से ऐंठ लिए थे 44 लाख रुपये

Chikheang 2025-12-29 11:26:29 views 909
  



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। डेढ़ साल पहले साजिश रचकर पाक्सो का झूठा केस कराने के मामले में वकील महिला और उसके पति को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया। ये दोनों आरोपित दो महीने पहले सेक्टर 65 में पॉक्सो के ही एक अन्य झूठे मामले में पकड़े गए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोपितों की पहचान सेक्टर 72 में रहने वाली महिला अधिवक्ता गीतिका चावला और उसके पति हर्ष कुमार के रूप में की गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पिछले साल मई में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ बेटी से गलत काम करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।

इस मामले की जांच की गई तो तथ्य गलत पाए गए। इस पर इस साल अप्रैल में इस केस को कैंसिल किया गया। 11 दिसंबर 2025 को अदालत के आदेश पर उस केस को री-ओपन किया गया। 24 दिसंबर को साजिश व अन्य मामलों में एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में झूठा केस करानेे में इसी दंपती का हाथ था।

ये दोनों जेल में बंद थे। इन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। जिस मामले में ये जेल में बंद थे, वह केस सेक्टर 65 थाना क्षेत्र का है। इसमें वकील महिला ने एक गुब्बारे बेचने वाले से मिलकर उसके बेटे के माध्यम से व्यक्ति पर झूठा पाक्सो का केस दर्ज कराया था। आरोपित महिला व उसके पति ने इसमें पीड़ित से 44 लाख रुपये भी ऐंठ लिए थे। गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपितों को पकड़कर जेल भेजा था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160475