deltin33                                        • 2025-10-7 02:06:40                                                                                        •                views 510                    
                                                                    
  
                                
 
  
 
   विभाग तेंदुआ भी नहीं पकड़ पाया,पिंजरे का गेट भी गवाया  
 
  
 
  
 
संवाद सहयोगी, जागरण सिंभावली। नवादा नहर पुल के पास तेंदूए को पकड़ने के लिए विभाग ने पिंजरा लगाया, कमाल की बात है कि लगाया गए पिंजरे का गेट ही गायब है। अब बिना गेट का पिंजरा तेंदुए के आने का इंतजार कर रहा है। इस संबंध में विभाग ने पुलिस को सूचना दी है। नहर पटरी के आस-पास लगे गांवों के लोग पिछले करीब एक साल से अलग-अलग स्थान पर तेंदुआ दिखाई देने का दावा कर रहे हैं। कई बार लोगों पर जंगली जानवर हमला भी कर चुके हैं। तेंदुआ अभी भी विभाग की पकड़ से दूर है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
  
 
शनिवार की रात को जंगल में अलग-अलग स्थान पर बैठे तेंदुए की दो वीडियो प्रसारित हुई है। प्रसारित वीडियो सिंभावली थाना क्षेत्र के फरीदपुर गोसाई गांव के जंगल के होने का दावा किया जा रहा है। एडवोकेट योगेश गिरी ने बताया कि किसान धर्मेंद्र चौधरी के नलकूप पर तेंदुआ दिखाई दिया।  
 
इसकी वीडियो कार सवार युवकों ने अपने कमरे में कैद कर ली। इसके अलावा दूसरे स्थान पर वह खेत में बहुत ही आराम से बैठा हुआ दिखाई दिया। युवकों ने कार में बैठकर तेंदुए की वीडियो अपने मोबाइल फोन से बनाई।दोनों वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हैं। तेंदुए की वीडियो प्रसारित होने के बाद किसान और क्षेत्र के लोगों में दहशत है।  
 
  
 
वन दरोगा गौरव कुमार ने बताया कि वीडियो और सूचना के आधार पर तेंदुए की तलाश की जाएगी।पहले भी लोगों की शिकायत पर नहर पटरी पर पिंजरा लगाया गया था। नहर पटरी पर लगे पिंजरे का गेट चोरी हो गया है। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी है। उन्होंने पुलिस और स्थानीय लोगों से सहयोग करने की अपील की है।  
 
यह भी पढ़ें- मटन बिरयानी और मछली फ्राई पर टूट गया रिश्ता, हापुड़ में इस कदर बढ़ा हंगामा; पुलिस तक बुलानी पड़ी |   
                
                                                    
                                                                
        
 
    
                                     
 
 
 |