search

Evolution Bharat 2026: विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ाने का एक प्लेटफॉर्म, EV के भविष्य पर होगी चर्चा

deltin33 2026-1-15 19:59:06 views 1253
  

Evolution Bharat 2026



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। इस साल भारत में 1.76 लाख यूनिट्स से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बिकी हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 77 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले साल यह संख्या 76,845 यूनिट्स था। लोगों ने SUV, MPV और न्यू लॉन्च पर भरोसा दिखाया है, जो फीचर पैक्ड हैं। यह संख्या इलेक्ट्रिक व्हीकल के प्रति लोगों की बढ़ती रूचि को दिखा रही है। लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीद रहे हैं, क्योंकि इससे पेट्रोल का खर्चा बच जाता है, इसका मेंटेनेंस कोस्ट कम है, यह पर्यावरण के अनुकूल है और इसमें केंद्र और राज्य सरकारें इंसेंटिव या टैक्स रिबेट भी देती हैं।

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल का बाजार बढ़ रहा है। यह भारत में परिवहन के भविष्य के रूप में उभर रहा है। 2024 में कुल वाहन बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी सिर्फ 7.6 प्रतिशत रही है। सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक यह हिस्सेदारी 30% तक पहुंच जाए। लेकिन एक्सपर्ट्स इसे आसान नहीं मानते हैं। इसके पीछे की बड़ी वजह EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में कमी और जागरूकता का अभाव है। हालांकि, सरकार इस क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। PLI स्कीम के जरिए डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है, EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए प्राइवेट इनवेस्टमेंट को प्रमोट किया जा रहा है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर हमारे अंदर कई सारे सवाल हैं। जैसे कैसे फास्ट चार्ज करें? एक बार चार्ज करने पर एक EV कितनी दूर जा सकती है? क्या इलेक्ट्रिक गाड़ियां सच में पर्यावरण के लिए बेहतर हैं? क्या पेट्रोल से चलने वाली कार की तुलना में EV खरीदना सस्ता है? इस तरह के सवालों का जवाब आपको जागरण हाइटेक के Evolution Bharat 2026 में मिलेगा, जहां इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़े एक्सपर्ट, लीडर्स, मैन्युफैक्चरर और इनोवेटर्स विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। पैनल डिस्कशन के जरिए EV के फ्यूचर्स को समझने की कोशिश होगी। इस कॉन्क्लेव में जनता के सवालों को पॉलिसी मेकर्स और इंडस्ट्री लीडर्स तक पहुंचाया जाएगा।

कॉन्क्लेव में V2L यानी Vehicle-to-Load पर बात की जाएगी। यह EV का फीचर है, जिसमें गाडी की बड़ी बैटरी का इस्तेमाल डिवाइस और एप्लाइंसेस को पावर देने के लिए किया जाता है। V2L विकसित भारत मिशन को सपोर्ट करता है। यह क्लीन एनर्जी, रूरल एम्पावरमेंट और टेक इंक्लूजिविटी का प्रतीक है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल ऑटो सेक्टर का फ्यूचर हैं। कंपनियां इस ओर पूरा ध्यान दे रही है, इसलिए वो कंज्यूमर्स को आकर्षित करने के लिए नए-नए लॉन्च लेकर आ रही हैं। इस क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सरकार, कंपनियां और जनता का पूरा सहयोग चाहिए। यहां Evolution Bharat विकसित भारत विजन के मुख्य स्तंभों - इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और पर्यावरणीय स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए एक प्लेटफॉर्म के रूप में उभरा है। यह कॉन्क्लेव एक स्वच्छ, हरित और प्रगतिशील भविष्य की ओर बदलाव की शुरुआत है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477540