search

मीरजापुर की पैरामेडिकल छात्रा को धमकी देने वाला चंदौली का सिरफिरा आशिक गिरफ्तार

LHC0088 2025-10-7 01:36:30 views 1238
  आरोपी उसे गंदे मैसेज भेज रहा है और सोशल मीडिया पर तस्वीरें अपलोड कर रहा है।





जागरण संवाददाता, टांडाकला (चंदौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के स्थानीय पम्प कैनाल से शनिवार की शाम को एक तरफा प्यार करने वाला, छात्रा की फोटो एडिटिंग कर इंस्टाग्राम पर सहित शादी का दबाव डालने वाला आशिक को बलुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उसके पास से असलहा और जिंदा कारतूस भी बरामद कर अग्रिम कार्रवाही करते हुए रविवार को न्यायालय भेज दिया। मीरजापुर जनपद की रहने वाली पैरामेडिकल की एक छात्रा 2 अक्टूबर को बलुआ थाने में लिखित शिकायत दिया था कि मटियरा गांव निवासी इंद्रजीत पुत्र हंसराज धुर्वे शादी करने का दबाव बनाता था। छात्रा द्वारा शादी से मना करने पर अपने मोबाइल से गंदे- गंदे मैसेज भेजना और फोटो एडिटिंग कर इंस्टाग्राम पर भेजता था।



शनिवार की शाम को बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बलुआ पम्प कैनाल से मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया । उसके पास से 315 बोर का कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संदर्भ में बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति ने बताया कि मटियरा गांव का रहने वाला शोहदा इंद्रजीत के मोबाइल से सभी प्रमाण बरामद हुए है।

मोबाइल से वह छात्रा के परिजनों को जान से मारने की धमकी और सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ धमकी भरा रील बनाकर लगाता था । जिसके आधार पर स्थानीय स्तर पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विवेचनात्मक कार्रवाही किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाले टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, महुअर चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह, एसआई बिनोद सिंह, हे.कां. जल भरत यादव, दीप चन्द्र गिरी, म.कां. खुशबू रानी और शालिनी चौधरी शामिल रहीं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138