search

त्रिपुरा के छात्र की हत्या के मामले में उत्तराखंड सरकार सख्त, CM धामी बोले- ऐसी घटना कतई स्वीकार्य नहीं

Chikheang 2025-12-28 23:57:13 views 776
  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।



राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून: Tripura student Murder: त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले को राज्य सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि इस तरह की कोई भी घटना प्रदेश में स्वीकार्य नहीं है। सरकार अराजक तत्वों से सख्ती से निबटेगी। इस तरह की घटनाओं में संलिप्त रहने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

त्रिपुरा के उनकोटी जिले के नंदानगर निवासी छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले में पांच आरोपितों को अभी तक पकड़ा जा चुका है। इनमें से दो आरोपित नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है। एक फरार आरोपित की धर-पकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस की एक टीम को उसकी तलाश में नेपाल भेजा गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फरार आरोपित की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि फरार आरोपित बहुत जल्द पुलिस के शिकंजे में होगा। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले सरकार से रहम की उम्मीद न रखें।

ऐसे अराजक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। राज्य सरकार उत्तराखंड में रह रहे हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने त्रिपुरा के मृतक छात्र के प्रति शोक प्रकट किया है।

यह भी पढ़ें- Tripura student Murder: पिटाई से गंभीर घायल त्रिपुरा के छात्र की मौत, मुकदमा हत्या में तब्दील

यह भी पढ़ें- त्रिपुरा के छात्र के हत्यारोपित की नेपाल में तलाश, 25 हजार का इनाम घोषित
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160367