search

Ambala: शराब के नशे में धुत पुलिस वाला, पहले ई-रिक्शा को मारी टक्कर, फिर गाड़ी से लड़की को कुचल दिया, हो गई मौत!

Chikheang 1 hour(s) ago views 1021
गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली 24 साल की निकिता बजाज की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, अंबाला कैंट में एक तेज रफ्तार कार ने उस ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें निकिता सवार थीं। कार कथित तौर पर एक पुलिस हेड कांस्टेबल चला रहा था। यह हादसा बुधवार शाम काली पलटन पुल के पास हुआ। निकिता अपने भाई हर्ष बजाज के साथ दिल्ली से अंबाला आई थीं। रात करीब 8:30 बजे दोनों कैंट इलाके से ई-रिक्शा में बैठकर अंबाला सिटी में एक फैमिली फंक्शन में जा रहे थे।



पुलिस के मुताबिक, जैसे ही ई-रिक्शा अंबाला सिटी के पास पहुंचा, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही होंडा सिटी कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा का बैलेंस बिगड़ गया और निकिता सड़क पर गिर गईं। इसके बाद कार उन्हें कुचलते हुए, उनके ऊपर से गुजर गई।



उन्हें तुरंत अंबाला सिटी के सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/news/your-money/rajpal-yadav-gets-6-months-jail-in-cheque-bounce-case-know-loan-repayment-rules-and-legal-provisions-under-negotiable-instruments-act-1881-2368692.html]राजपाल यादव को जेल! जानिए क्या हैं लोन चुकाने और चेक बाउंस के नियम, कब होती है सजा
अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 3:16 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/india-ai-impact-expo-2026-nvidia-google-and-openai-are-among-400-exhibitors-who-will-participate-article-2368669.html]India AI Impact Expo 2026: 400 एग्जीबीटर होंगे शामिल; NVIDIA, Google, OpenAI भी लिस्ट में
अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 3:02 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/iaf-to-purchase-of-114-new-rafale-fighter-jets-and-6-p8i-aircraft-approved-by-dac-rajnath-singh-article-2368619.html]IAF की बढ़ेगी ताकत, 114 नए राफेल फाइटर जेट और 6 P8i विमान की खरीद को मिली मंजूरी, DAC ने दिखाई हरी झंडी!
अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 2:18 PM

ई-रिक्शा ड्राइवर रविंदर सिंह ने बताया कि कार बहुत तेज चल रही थी। टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिर गई और कार उनके ऊपर से निकल गई।



घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के समय पुलिसकर्मी नशे में था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस अपने साथी को बचाने की कोशिश कर रही है।



निकिता के पिता जसपाल बजाज ने सख्त कानूनी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। रात में अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के बाहर परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि आरोपी का मेडिकल टेस्ट मीडिया की मौजूदगी में हो। स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।



पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और मामला अभी जांच के अधीन है। गुरुवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।



परिवार के अनुसार, निकिता पिछले चार साल से गुरुग्राम में नौकरी कर रही थीं, जबकि उनके भाई हर्ष नई दिल्ली के एक होटल में सुपरवाइजर हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160418