search

एटा के लोगों के लि‍ए खुशखबरी! आसपुर-बागवाला और सिढपुरा मार्ग का होगा चौड़ीकरण; 17 KM सड़क के ल‍िए 29 Cr. स्वीकृत

cy520520 1 hour(s) ago views 903
  

सांकेत‍िक तस्‍वीर।  



जागरण संवाददाता, एटा। आसपुर-बागवाला होकर सिढपुरा जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को शासन स्तर से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण मार्ग के उन्नयन से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है।


लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार प्रस्ताव के अनुसार 17.84 किमी लंबाई वाले इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए कुल 29 करोड 51 लाख 83 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत धनराशि में 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ पांच वर्षीय अनुरक्षण की लागत भी शामिल है। पांच वर्ष के अनुरक्षण कार्य के लिए लगभग 69.97 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं, ताकि निर्माण के बाद मार्ग की गुणवत्ता और मजबूती बनी रहे।

चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य सड़क निधि योजना के अंतर्गत दो करोड 88 लाख 18 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। यह राशि प्रारंभिक कार्यों और निर्माण प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से जारी की गई है। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप कराया जाए। शासन से जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि कार्य में किसी प्रकार का विलंब न हो, निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जाएगी।

अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ललित कुमार अग्रवाल ने बताया कि सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड की पहल पर मार्ग के चौड़ीकरण की स्वीकृति मिल सकी हैं। मार्ग के चौड़ीकरण से आसुपुर, बागवाला और सिढपुरा क्षेत्र के ग्रामीणों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही कृषि उपज और अन्य सामान के परिवहन में भी सुगमता आएगी, जिससे स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- एटा मेडिकल कालेज में एक्सरे कराने काे नहीं मिला स्ट्रेचर, मरीज की मौत; स्वजन ने लगाया लापरवाही का आरोप
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156241