search

त्रिपुरा: अफेयर के आरोप में महिला को घर से घसीटकर पीटा, जूतों की माला पहनाई

Chikheang 2025-12-28 23:27:18 views 1261
  

त्रिपुरा में विवाहेत्तर संबंध के आरोप में महिला को पीटा (सांकेतिक तस्वीर)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। त्रिपुरा के धलाई जिले में एक महिला को उसके कथित विवाहेत्तर संबंध के लिए ग्रामीणों के एक समूह ने जमकर पीटा और जूतों की माला पहनने को विवश किया।

पुलिस ने रविवार को बताया कि दो बेटों की मां को शनिवार सुबह कमलपुर पुलिस के तहत हररखोला गांव से उसके घर से खींचकर बाहर निकाला गया और शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया।
सड़क पर पड़ी हुई थी महिला

पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और महिला को सड़क पर पड़े हुए पाया। बाद में उसे अंबासा के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका सीटी स्कैन किया गया। वह खतरे से बाहर है। शनिवार को कमलपुर पुलिस स्टेशन में कुछ व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और जांच जारी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
एक आरोपी गिरफ्तार

अब तक इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। त्रिपुरा महिला आयोग (टीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष झरना डेब्बर्मा ने इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि पुलिस ने पहले ही एक विशेष मामला दर्ज किया है और एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160295