search

UP School Closed: भीषण ठंड में 8वीं तक के बच्चों को बड़ी राहत, इस जिले के स्कूलों की छुट्टी; डीएम का आदेश जारी

cy520520 2025-12-28 20:27:14 views 683
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, बरेली। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए अवकाश का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए दो दिन का अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश 29 दिसंबर से 30 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
शिक्षक पहुंचेंगे स्कूल, अपार आईडी व यू डायस का करेंगे कार्य


आदेश के अनुसार यह निर्णय जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों के साथ-साथ सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों पर भी लागू होगा। लगातार गिरते तापमान, शीतलहर और कोहरे के कारण सुबह के समय बच्चों को विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
8वीं तक के छात्रों की छुट्टी, शिक्षक आएंगे स्कूल

हालांकि विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा, लेकिन शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को प्रशासनिक एवं विभागीय कार्यों के लिए विद्यालय में उपस्थित रहना होगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी शिक्षक सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक विद्यालय में रहकर यू-डायस, अपार आईडी तथा अन्य आवश्यक शैक्षिक व प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।

यह भी पढ़ें- UP Weather Update: यूपी के 52 जिलों में घना कोहरा! शीतलहर छुड़ा रही कंपकंपी, आज के मौसम का लेटेस्ट अपडेट

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में टूंडला मार्ग को फोरलेन की सौगात, अवागढ़ से जिनावली तक 9 KM तक 10 मीटर होगा चौड़ा
सभी विद्यालयों के लिए आदेश


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों एवं विद्यालय प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। अभिभावकों ने प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि भीषण ठंड में छोटे बच्चों का स्कूल जाना स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है। वहीं शिक्षा विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि मौसम की स्थिति को देखते हुए आगे भी आवश्यक निर्णय लिए जा सकते हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737