MP Board 5th 8th Date Sheet 2026
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश से कक्षा 5वीं और 8वीं में अध्ययनरत स्टूडेंट्स के लिए मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने जा रहे छात्रों एवं उनके अविभावकों की जानकारी के लिए बता दें कि 5th क्लास के लिए बोर्ड एग्जाम का आयोजन 20 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक एवं 8th क्लास की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 20 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
डेट एवं विषय के अनुसार पूरा टाइम टेबल करें चेक
एमपी बोर्ड 5th एवं 8th क्लास का टाइम टेबल आप नीचे टेबल से चेक कर सकते हैं। यहां किस डेट में किस विषय की परीक्षा का आयोजन किया जायेगा उसकी पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है।
MP Board Class 5th Time Table 2026
| परीक्षा की तिथि | विषय | | 20 फरवरी 2026 | प्रथम भाषा:- हिन्दी (SCERT), (NCERT), अंग्रेजी (SCERT), (NCERT), उर्दू मराठी | | 21 फरवरी 2026 | गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों हेतु) | | 23 फरवरी 2026 | द्वितीय भाषा:- अंग्रेजी (SCERT), (NCERT) (जिनकी प्रथम भाषा हिन्दी /उर्दू / मराठी है) अथवा हिन्दी (SCERT), (NCERT) (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है) | | 25 फरवरी 2026 | पर्यावरण अध्ययन | | 26 फरवरी 2026 | अतिरिक्त भाषा:- हिन्दी / संस्कृत / उर्दू/ पंजाबी/ चित्रकला (मूकबधिर परीक्षार्थियों हेतु) |
MP Board Class 8th Time Table 2026
| एग्जाम डेट | विषय/ सब्जेक्ट | | 20 फरवरी 2026 |
प्रथम भाषा:- (सहायक वाचन सहित) हिन्दी (SCERT), (NCERT), अंग्रेजी (SCERT), (NCERT), उर्दू, मराठी | | 21 फरवरी 2026 | गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों हेतु) | | 23 फरवरी 2026 | द्वितीय भाषा:- अंग्रेजी (SCERT), (NCERT) (जिनकी प्रथम भाषा हिन्दी / उर्दू /मराठी है) अथवा हिन्दी (SCERT), (NCERT) (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है) | | 25 फरवरी 2026 | विज्ञान | | 26 फरवरी 2026 | *तृतीय भाषा:- संस्कृत(SCERT), (NCERT)/ हिन्दी / उर्दू/ मराठी / उड़िया / पंजाबी / गुजराती / चित्रकला (मूकबधिर परीक्षार्थियों हेतु) | | 28 फरवरी 2026 | सामाजिक विज्ञान |
MP Board 5th 8th time table 2026 PDF
एग्जाम के लिए टाइमिंग
मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से क्लास 5 एवं क्लास 8 की परीक्षाओं का आयोजन केवल एक पाली में किया जायेगा। प्रश्न पत्र हल करने के लिए स्टूडेंट्स को 2:30 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा। एग्जाम के लिए टाइमिंग दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक रहेगी।
यह भी पढ़ें- टीचर बनने के लिए बहुत से कोर्सेज हैं उपलब्ध, 12th या ग्रेजुएशन के बाद सीधे ले सकते हैं प्रवेश |