search

गाजियाबाद की अवैध कॉलोनी में प्लॉट का झांसा देकर महिला से 4.71 लाख ठगे, मसूरी पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Chikheang 2025-12-28 15:57:23 views 1247
  

गाजियाबाद में महिला से 4.71 लाख की ठगी।



विनीत कुमार, गाजियाबाद। मसूरी इलाके में अवैध कालोनी में जमीन का सौदा कर एक महिला से 4.71 लाख रुपए हड़प लिए। पीड़िता की शिकायत पर मसूरी पुलिस ने केस दर्ज किया है।

सिहानी निवासी शकीना बानो ने इसी वर्ष मार्च में डासना निवासी महताब आलम से एक कालोनी में 100 गज भूखंड का सौदा किया था। उनके पति ने महताब को 4.21 लाख रुपए ट्रांसफर किए और 50 हजार रुपए नकद दिए। कुछ समय बाद उन्हें जानकारी हुई कि महताब ने उनसे किसी अन्य व्यक्ति की जमीन का सौदा किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह भी पढ़ें- दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किए गए गैस सिलेंडर रिसाव से झुलसे मां-बेटा, हालत गंभीर

उन्होंने विरोध जताया तो उसने कुछ ही दिन में रुपए वापसी के लिए वादा किया। कई माह बीतने के बाद आरोपित ने रुपए देने से मना कर दिया। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953