search

सिरसा: मामा-भांजे ने बच्ची से की थी दुष्कर्म की कोशिश, असफल होने पर माइनर में फेंका; पानी में डूबने से मौत

cy520520 2025-12-20 23:37:09 views 914
  

सिरसा: मामा-भांजे ने की थी बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश। सांकेतिक फोटो



संवाद सहयोगी, डबवाली (सिरसा)। डबवाली के एक गांव में तीन वर्षीय बच्ची की हत्या करने के मामले में डबवाली सदर थाना पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयोग किया गया बाइक बरामद कर लिया है। पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपित गांव ख्योवाली निवासी संजय तथा एक नाबालिग ने बच्ची का दुष्कर्म की नीयत से अपहरण किया था। दोनों उसे बाइक पर गांव पन्नीवाला मोटा ले गए।

पुलिस के अनुसार वहां एक माइनर के किनारे मुख्य आरोपित ने बच्ची के साथ गलत काम करने का प्रयास किया। मौके पर कोई आ गया, इस वजह से दोनों उसे उठाकर बाइक पर भाग गए। वे नुहियांवाली गांव में पहुंचे। यहां नाबालिग भांजे ने अपने मामा संजय से कहा कि यह घर जाकर अपनी मां को सब बता देगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दोनों ने गांव नुहियांवाली में बच्ची को रत्ताखेड़ा माइनर में जिंदा ही फेंक दिया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई थी। वहीं, इस मामले में पुलिस ने एसआइटी का गठन किया है। कालांवाली के डीएसपी को एसआइटी का मुखिया बनाया गया है।

बता दें कि पुलिस ने उक्त मामले में मामा-भांजे समेत आठ के खिलाफ मामला दर्ज किया था। रविवार को मुख्य आरोपित को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद पुनः अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, दुष्कर्म के प्रयास का राजफाश होने के बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ पोक्सो भी लगा दी है। उक्त पुष्टि डबवाली सदर थाना प्रभारी एसआइ शैलेंद्र ने की है।
सीसीटीवी कैमरों से हुआ था राजफाश

16 दिसंबर को डबवाली के एक गांव से तीन वर्षीय लड़की लापता हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज से पता चला था कि उसे गांव का एक नाबालिग अपने मामा के साथ उठा ले गया है। रात को करीब साढ़े नौ बजे पुलिस गांव में पहुंची थी तो आरोपित फरार हो गया था। 17 दिसंबर को सुबह आरोपित गांव गोरीवाला में चारे के खेत में छिपा मिला था।

मामला के बाद गुस्साए ग्रामीणों तथा स्वजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया था। 19 दिसंबर को एसडीएम ने सीएम के ओएसडी बीबी भारती से वाट्सएप वीडियो काल पर स्वजनों की बात करवाई थी, ओएसडी ने सभी मांगे मानने का आश्वासन दिया था।

जिसके बाद ग्रामीणों ने बच्ची का अंतिम संस्कार किया था। 22 दिसंबर को एसडीएम पीड़ित परिवार की मुलाकात मुख्यमंत्री से करवाएंगे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737