search

Gorakhpur Weather Update: धूप पर बादलों का पहरा, गलन भरी ठंड ने शहर को घेरा

LHC0088 2025-12-28 14:57:07 views 601
  

शीतलहर में मां के साथ घुमने निकला बच्चा। -पंकज श्रीवास्तव



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। बादलों ने धूप की राह रोक दी है। कोहरे ने दृश्यता बेहद कम कर दी है। अनुकूल माहौल पाकर पछुआ हवा गलन बढ़ा रही है। नमी लाकर पुरुवा हवा कड़ाके की ठंड का अहसास करा रही है। शहर का अधिकतम तापमान गिरकर 13.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पूरा शहर कोल्ड-डे के प्रभाव में आ गया है। लोगों का जीवन प्रभावित हो गया। पूरे दिन लोग ठंड से कांपते रहे। धूप की राह देखते रहे। ठंड से निजात मिलने की संभावना एक-दूसरे से पूछते रहे।  

मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार ऐसा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हुआ है। चूंकि यह वायुमंडलीय परिस्थितियां अभी बनी रहेंगी, ऐसे में गलन भरी ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। दो दिन सक्रिय हो रहे एक और पश्चिमी विक्षोभ का भी उसे साथ मिलेगा।

आंकड़ों की बात करें तो शनिवार का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके चलते मौसम विभाग के मानक पर शनिवार का दिन सीवियर कोल्ड-डे करार दिया गया।

यह भी पढ़ें- Fog In UP: गोरखपुर में खराब मौसम की मार, मुंबई की उड़ान चार घंटे लेट

मानक के अनुसार सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम अधिकतम तापमान वाला दिन सीवियर कोल्ड-डे माना जाता है। शनिवार को आर्द्रता 91 से 97 प्रतिशत के बीच रही। वातावरण में नमी की अधिकता के चलते ओस की बूंदें रात को बारिश की तरह गिरीं। अधिक नमी के चलते लोगों को रिकॉर्ड तापमान से अधिक की ठंड का अहसास हुआ।

मौसम विज्ञानी के अनुसार फिलहाल कड़ाके की ठंड का क्रम जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड होगा। न्यूनतम तापमान भी आठ से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच सिमट कर रह जाएगा। आर्द्रता का प्रतिशत 90 के ऊपर रहने के चलते लोगों को अपेक्षाकृत अधिक ठंड का अहसास होता रहेगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138