search

जरुरतमंदों को कंबल बांटे, कड़ाके की ठंड और कोहरे में मैनपुरी डीएम ने किया रैन बसेरों और अलाव का औचक निरीक्षण

Chikheang 2025-12-28 14:26:46 views 1019
  

डीएम ने देखा रैनबसेरा।



जागरण संवाददाता, मैनपुरी। जिलाधिकारी ने शुक्रवार की देर रात्रि शहर के प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, जिला चिकित्सालय में बने अस्थाई रैन बसेरों, जलाए जा रहे अलाव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम, बीडीओ और ईओ नगर निकायों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अस्थाई रैन बसेरों की देखीं व्यवस्थाएं


जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने समस्त उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर अलाव जलवाएं। अस्थाई रूप से बनाए गए रैन बसेरों में पर्याप्त मात्रा में रजाई, गद्दे उपलब्ध रहें। रैन बसेरे में रुकने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पूरा डाटा पंजिका में अंकित किया जाए। रेन बसेरों के पास भी अलाव की व्यवस्था रहे, साफ-सफाई के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।
कंबल पहुंचाने के दिए निर्देश


डीएम ने निरीक्षण के दौरान कंबलों का वितरणभी किया। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को आदेशित करते हुए कहा कि प्रत्येक तहसील के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक लेखपालों के माध्यम से कंबल तत्काल पहुंचाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। स्वयं भी रात्रि में निकलकर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मुख्य चौराहों पर जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल उपलब्ध कराएं।
इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बुद्धि प्रकाश, नायब तहसीलदार हरेश कर्दम, आइजीआरएस प्रभारी अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953