search

Bihar Board 12th Admit Card 2026: बिहार इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, छात्र स्कूल से कर लें प्राप्त

Chikheang 2025-12-28 14:26:41 views 1237
  

Bihar Intermediate Practical Exam Admit Card



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 12th क्लास (इंटरमीडिएट) प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन 10 से 12 जनवरी 2026 तक करवाया जायेगा। प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए BSEB द्वारा स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड की ओर से स्कूल प्रधान को लॉग इन डिटेल दर्ज करके सभी छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का निर्देश दिया गया है। स्कूल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर स्कूल की मुहर लगाकर छात्रों को वितरित कर सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं प्रवेश पत्र

छात्र ध्यान रखें कि वे केवल स्कूल में संपर्क करके ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कोई भी छात्र स्वयं एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकता है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • स्कूल प्रधान को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर उनको एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद लॉग इन डिटेल दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।
  • मुहर और हस्ताक्षर करके एडमिट कार्ड स्टूडेंट्स में वितरित कर दें।
  
इन डेट्स में होंगे 12th बोर्ड एग्जाम

बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से लेकर 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जाता है। प्रश्न पत्र हल करने के लिए स्टूडेंट्स को 3 घंटे 15 मिनट दिए जाते हैं। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की जाती है वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षाएं दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाती हैं।
बोर्ड एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी

बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने के लिए सभी स्टूडेंट्स के प्रवेश पत्र कुछ दिनों में उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड स्कूल प्रिंसिपल या क्लास टीचर से संपर्क करके प्राप्त कर पाएंगे। छात्र ध्यान रखें कि वे जब भी केंद्र पर एग्जाम देने जाएं तो एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र के आपको परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bihar Board Exam Date 2026: बिहार बोर्ड 10th 12th टाइम टेबल सब्जेक्ट एवं डेट वाइज यहां करें चेक, प्रैक्टिकल एग्जाम जनवरी में
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953