search

Weather Update: शीतलहर से कांपा पूरा बिहार, 5 डिग्री तक लुढ़का तापमान; कोल्ड डे और घने कोहरे की चेतावनी

Chikheang 2025-12-28 12:26:13 views 1041
  

ठंड से बचने के लिए आग तापते लोग। फाइल एएनआई



जागरण संवाददाता, पटना। सर्द पछुआ हवा और कोहरे के कारण बिहार सिहर रहा है। राज्य में कोल्ड डे जैसे हालात बने हुए हैं। एक जनवरी तक फिलहाल कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। प्रदेश में कोल्ड डे के साथ घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण विमान और ट्रेन परिचालन पर भी असर पड़ा है। शनिवार को राजधानी में सौ मीटर दृश्यता एवं सबसे कम 50 मीटर गयाजी में दृश्यता दर्ज की गई। छपरा में कोल्ड डे जैसे हालात बने रहे। एक सप्ताह से राज्य में कोहरे और ठंड से लोगों का बुरा हाल है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के Weather Forecast के अनुसार, एक जनवरी तक राज्य के अलग-अलग भागों में Cold Day जैसे हालात बने रहने से घने कोहरा का प्रभाव बना रहेगा। बर्फीली पछुआ के कारण दिन और रात कनकनी बनी रहेगी।
जम्मू से भी ठंडा रहा गयाजी

शनिवार को राज्य में गयाजी इस सीजन का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गयाजी का न्यूनतम तापमान जम्मू शहर से भी कम रहा। जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी के न्यूनतम तापमान में 3.1 डिग्री वृद्धि के साथ 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी का अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री का अंतर बना रहा। 19.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

10 डिग्री सेल्सियस के नीचे बिक्रमगंज का तापमान 6.3, औरंगाबाद का 7.4, अरवल का 8.5 एवं फारबिसगंज का 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी व आसपास इलाकों में शनिवार को पछुआ के कारण कनकनी का प्रभाव बना रहा।

कोल्ड डे : मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, लगातार दो दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो और अधिकतम तापमान में 4.5 से लेकर 6.4 डिग्री की गिरावट आने पर कोल्ड डे होता है।

अगर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो और अधिकतम तापमान में 6.5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गिरावट दर्ज होने पर सीवियर कोल्ड डे यानी गंभीर ठंड वाला दिन होता है।
2022 के बाद गयाजी में इतनी ठंड

मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त आंकड़े के अनुसार 2022 के बाद 27 दिसंबर 2025 को गयाजी प्रदेश में 5.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। 2022 में 28 दिसंबर को गयाजी का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस, 2023 में 19 दिसंबर को 6.1 डिग्री एवं 2024 में 15 दिसंबर को 7.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953