search

30 दिसंबर को होगी विकसित गुरुग्राम महारैली, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि

Chikheang 2025-12-28 04:26:45 views 672
  

विकसित गुरुग्राम महारैली की तैयारी को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी।



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। अगले सप्ताह 30 दिसंबर को कंपनी बाग मैदान में आयोजित होने वाली विकसित गुरुग्राम महारैली की तैयारी को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार को जिला कार्यालय गुरुकमल में जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी के साथ ही विधायक मुकेश शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बैठक में सभी की जिम्मेदारी तय की गई। विधायक मुकेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित महारैली के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। इनके अलावा कई वरिष्ठ भाजपा नेता, मंत्री व विधायक महारैली में शामिल होंगे।

बैठक में जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी एवं विधायक मुकेश शर्मा ने दावा किया विकसित गुरुग्राम महारैली न केवल ऐतिहासिक होगी बल्कि गुरुग्राम में हुई अभी तक की सभी रैलियों के रिकार्ड तोड़ देगी। नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने के बाद गुरुग्राम में उनकी यह पहली महारैली है। इसका उद्देश्य गुरुग्राम निवासियों को योजनाओं की भेंट देना है। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से तैयारी में जुट जाएं।

विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के सामने गुरुग्राम में विकास की गति को तेज करने के लिए कई मांगें रखी जाएंगी। मुख्यमंत्री की भी इच्छा है कि नाम के अनुरूप गुरुग्राम में हर स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हों। बैठक में जिला महामंत्री मनीष सैदपुर, जिला कार्यालय मंत्री यादराम जोया, जिला कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन मित्तल, जिला उपाध्यक्ष पूनम भटनागर, जिला मीडिया प्रभारी हितेश भारद्वाज, सभी मोर्चा अध्यक्ष एवं सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953