search

महाकुंभ फेम हर्षा रिछारिया ने जगाई नारी शक्ति और संस्कृति की अलख, युवाओं से की खास अपील

deltin33 2025-12-28 03:27:13 views 1256
  

हर्षा रिछारिया ने जगाई नारी शक्ति और संस्कृति की अलख।



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर में शनिवार को \“शक्ति सृजन-एक आध्यात्मिक यात्रा\“ अभियान का शुभारंभ कटरा स्थित श्री राम लीला कमेटी मैदान में हुआ। उद्देश्य साफ है-समाज में खोई हुई नैतिकता, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को फिर से जगाना। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद देवी राज राजेश्वरी और हनुमान जी की प्रतिमाओं पर पुष्पमाला चढ़ाई गई। भजन गूंजते ही पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मंच पर मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचीं प्रसिद्ध सनातनी प्रचारक हर्षा रिछारिया ने अपने जोशीले भाषण से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति में स्त्री को हमेशा शक्ति और सृजन की देवी माना गया है।

आज जरूरत है कि हर महिला अपनी अंदर की ताकत को पहचाने और समाज में सम्मान व नेतृत्व की मजबूत भूमिका निभाए। युवाओं से अपील की कि नशा सिर्फ व्यक्ति नहीं, पूरा परिवार और समाज को अंदर से खोखला कर देता है। स्वस्थ और मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए नशे से दूर रहना ही एकमात्र रास्ता है।

लव जिहाद को रोकने के लिए कहा कि भावनाओं का शोषण रोकने के लिए जागरूकता और अच्छे संस्कार सबसे बड़ा हथियार हैं। पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताते हुए उन्होंने युवाओं को समझाया कि आधुनिकता अच्छी है, लेकिन अपनी जड़ों को छोड़कर नहीं। अपनी संस्कृति ही हमारी असली ताकत है।

यह अभियान आगे चलकर समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगा और जागरूकता के साथ-साथ संस्कार और आत्मबल को मजबूत करेगा। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक उदयभान करवरिया और विशेष अतिथि खुशबू निषाद ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस मौके पर आनंद अग्रवाल, मोनिका अरोरा, जितेंद्र सोनकर, सोनिका अग्रवाल, रघुनाथ द्विवेदी, कुसुमलता, विपेंद्र सिंह आदि ने सहयोग प्रदान किया। संचालन पं. दीपक मिश्र ने किया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521