search

JSSC CGL Result: सीजीएल परिणाम में उत्तरी छोटानागपुर का जलवा, इसी प्रमंडल से आधे से अधिक सफल अभ्यर्थी

deltin33 2025-12-28 02:27:25 views 540
  

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग। (जागरण)



राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के परिणाम में गिरिडीह और हजारीबाग का जलवा रहा है। परीक्षा परिणाम जारी होने के पूर्व प्रमाणपत्रों की जांच में लगे कर्मियों के अनुसार सर्वाधिक सफल अभ्यर्थी उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के हैं और इनमें से सर्वाधिक हजारीबाग और गिरिडीह जिले से आतें हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके बाद जामताड़ा जिले के सफल अभ्यर्थियों की संख्या भी कहीं अधिक है। सूत्रों के अनुसार इन तीनों जिलों के सफल छात्रों को जोड़कर आंकड़ा आधे के करीब पहुंच जाता है। इस कारण से कुछ लोग परिणाम को लेकर अचंभित भी हैं।  

सीजीएल परिणाम में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के अभ्यर्थियों का शानदार प्रदर्शन देखा गया है। राज्य सरकार इस परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों को 30 दिसंबर को नियुक्ति पत्र सौंपेगी।

इसके पूर्व परिणाम में एक प्रमंडल के छात्रों की सफलता की चर्चा शुरू हो गई है। अन्य चार प्रमंडलों का आंकड़ा बेहद कमजाेर है।

राज्य के अन्य हिस्सों से परिणाम में प्रतिनिधित्व नहीं के बराबर रहा है। कोल्हान और संथाल परगना प्रमंडल का परिणाम बहुत ही निराशाजनक रहा हे। हालांकि, जामताड़ा के प्रदर्शन से कुछ भरपाई जरूर हुई है।

धनबाद, बोकारो, रांची और जमशेदपुर जैसे शहरों का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं कहा जा रहा है। ज्ञात हो कि सीजीएल का परिणाम जिलावार तो नहीं निकला है लेकिन आंकड़ों को देखकर इसका आकलन किया जा रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521