search

लापरवाही पड़ी भारी, पांच साल के मासूम ने चलाई कार, मथुरा में चार वाहनों को मार दी टक्कर

Chikheang 2025-12-28 00:57:28 views 605
  

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, मथुरा। कोतवाली के कृष्णा नगर में पिता की लापरवाही से पांच वर्षीय एक मासूम ने कार चला दी। इससे चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना 24 दिसंबर की है। इसका शनिवार को वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया। शुक्र है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन बड़ा नुकसान होते-होते टल गया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कोतवाली के कृष्णा नगर निवासी कपिल खंडेलवाल ने अपने पांच वर्षीय बेटे को चाबी देकर कार में बैठा दिया। वे कहीं चले गए। इसी दौरान बच्चे ने अनजाने में कार स्टार्ट कर दी। कार अचानक बेकाबू होकर गली में आगे बढ़ने लगी और वहां खड़ी एक हुंडई एक्सटर, एक अर्टिगा कार और दो स्कूटी को टक्कर मार दी।

घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अचानक हुई इस घटना से मुहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी बच्चे को कई बार कार की चाबी दी जा चुकी है। पड़ोसियों ने इस लापरवाही को लेकर स्वजन से शिकायत भी की थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कोतवाल विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि इस संबंध में कोई प्रार्थना-पत्र नहीं दिया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953