search

भागलपुर में दीवार गिरने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, खेलने के दौरान हुआ हादसा

deltin33 2025-12-27 19:57:14 views 945
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



जागरण संवाददाता, भागलपुर। कजरैली थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में शुक्रवार शाम को एक दुखद घटना घटी। एक निर्माणाधीन चहारदीवारी की दीवार अचानक गिरने से 10 वर्षीय बच्चे सुदामा यादव की दबकर मौत हो गई।

इस हादसे के बाद गांव में अफरातफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया। जानकारी के अनुसार, सुदामा गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे तुरंत मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे का शव शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृतक के पिता राजू यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम को पड़ोस में रहने वाले संजय यादव का बेटा बादल, सुदामा को खेलने के लिए बुलाकर ले गया था।

काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। इसी बीच संजय यादव ने आकर बताया कि सुदामा चहारदीवारी की दीवार के नीचे दब गया है।

जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और मलबे से उसे निकालकर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

परिजनों का कहना है कि जिस जमीन पर चहारदीवारी बनाई जा रही थी, उसे राजेश नामक व्यक्ति ने खरीदा था और उसी के द्वारा दीवार का निर्माण कराया गया था। हादसे के बाद देर रात तक परिजन मायागंज अस्पताल में मौजूद रहे। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है, जो मामले की जांच कर रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521