search

Ghosi By-Election: घोसी सीट को लेकर सपा ने खोले पत्ते, शिवपाल सिंह यादव ने की नए प्रत्याशी के नाम की घोषणा

deltin33 2025-12-27 18:27:29 views 1085
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। घोसी विधानसभा सीट से विधायक सुधाकर सिंह की मृत्यु के बाद होने जा रहे उपचुनाव में सपा ने उनके बेटे सुजीत कुमार को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुजीत कुमार को लड़ाने का निर्णय कर लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा की टिकट पर घोसी सीट से दारा सिंह चौहान ने जीत हासिल की थी। बाद में इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे और उसके बाद हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने उनको हराया था। नवंबर माह में सुधाकर सिंह का निधन हो गया था। जिसके बाद अब इस सीट पर अप्रैल तक उपचुनाव होना है।

सपा इस सीट पर जीत का सिलसिला बरकरार रखने की कोशिश में जुटी है। शुक्रवार को गाजीपुर में पत्रकार वार्ता में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि घोसी की सीट से स्वर्गीय विधायक के बेटे सुजीत सिंह ही चुनाव लड़ेंगे और उनकी जीत पक्की है। सुजीत कुमार पहले से राजनीति में सक्रिय हैं और ब्लाक प्रमुख भी रह चुके हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521