search

जमशेदपुर के सोनारी में बाइक टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत; घायल तड़पता रहा, लोग बनाते रहे वीडियो

cy520520 2025-12-27 18:27:27 views 682
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र के आशियाना गार्डन के पास शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनारी थाना क्षेत्र के जाहिरा बस्ती निवासी अंशु ठाकुर के रूप में हुई है। वह जोमैटो में डिलीवरी कर्मी के रूप में कार्यरत था और हादसे के समय डिलीवरी देने जा रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंशु सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजनों का आरोप है कि पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है।  
सड़क पर तड़पता रहा पीड़ित

उनका कहना है कि हादसे के बाद अंशु काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे, लेकिन समय पर किसी ने उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया। इस दौरान कुछ लोग मदद करने के बजाय वीडियो बनाने में व्यस्त रहे, जिससे परिवार का आक्रोश और पीड़ा बढ़ गई है।

जानकारी के मुताबिक, जिस दूसरी बाइक से टक्कर हुई, वह सोनारी सरदार अखाड़ा के पास रहने वाले लक्ष्मी दास की है। घटना के समय बाइक शंकर दास चला रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटनाक्रम की पुष्टि की जा रही है।

युवक की असामयिक मौत से परिवार में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और आपात स्थिति में घायल को तत्काल चिकित्सकीय सहायता पहुंचाने की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाए हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737