Droupadi Murmu: सबमरीन में सवार होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, करेंगी समुद्री यात्रा...सामने आई ये बड़ी जानकारी

Chikheang 2025-12-27 15:59:04 views 437
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 दिसंबर को कर्नाटक के कारवार बंदरगाह से एक पनडुब्बी में सवार होकर समुद्री यात्रा करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु , पनडुब्बी में यात्रा करने वालीं दूसरी राष्ट्राध्यक्ष होंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार द्रौपदी मुर्मु 28 दिसंबर को कर्नाटक के कारवार पोर्ट से एक पनडुब्बी में समुद्री यात्रा करेंगी। इसके साथ ही वह पनडुब्बी में यात्रा करने वाली भारत की दूसरी राष्ट्रपति बन जाएंगी। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने 13 फरवरी 2006 को विशाखापत्तनम से पनडुब्बी में सफर किया था।



चार राज्यों का करेंगी दौरा



यह पनडुब्बी यात्रा राष्ट्रपति के गोवा, कर्नाटक और झारखंड के चार दिवसीय दौरे का हिस्सा होगी, जिसकी शुरुआत शनिवार से हो रही है।राष्ट्रपति भवन के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू 27 दिसंबर की शाम को गोवा के लिए रवाना होंगी। बयान में साफ कहा गया है कि 28 दिसंबर को राष्ट्रपति कर्नाटक के कारवार बंदरगाह से पनडुब्बी के जरिए समुद्री यात्रा करेंगी।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/hanuman-is-more-powerful-than-superman-arjuna-is-greater-than-batman-said-chandrababu-naidu-at-the-bharatiya-vigyan-sammelan-article-2321990.html]Andhra Pradesh: ‘हनुमान सुपरमैन से भी ज्यादा शक्तिशाली, अर्जुन बैटमैन से भी महान’, भारतीय विज्ञान सम्मेलन में बोले चंद्रबाबू नायडू
अपडेटेड Dec 27, 2025 पर 11:12 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/north-india-fog-train-delays-tejas-humsafar-express-late-railway-traffic-impact-article-2321986.html]Indian Railways: उत्तर भारत में घना कोहरा, 110 ट्रेनें लेट, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
अपडेटेड Dec 27, 2025 पर 10:55 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/85-lakh-rupees-looted-in-a-filmy-style-on-delhi-lucknow-highway-accused-arrested-from-kerala-article-2321968.html]Kochi: फिल्मी अंदाज में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 85 लाख रुपये की लूट, आरोपी केरल से गिरफ्तार
अपडेटेड Dec 27, 2025 पर 10:20 AM

Su-30MKI  में भी भर चुकी हैं उड़ान



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इससे पहले भी भारतीय वायुसेना के फ्रंटलाइन फाइटर विमानों में उड़ान भरकर इतिहास रच चुकी हैं। उन्होंने इस साल 29 अक्टूबर को राफेल फाइटर जेट में उड़ान भरी थी। इससे पहले साल 2023 में वह Sukhoi Su-30MKI विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। पश्चिमी भारत में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद राष्ट्रपति झारखंड जाएंगी। सोमवार को वह जमशेदपुर में संथाली समुदाय की लिपि Ol Chiki के 100 साल पूरे होने के समारोह में हिस्सा लेंगी।



राष्ट्रपति भवन के बयान के मुताबिक द्रौपदी मुर्मु उसी दिन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जमशेदपुर (National Institute of Technology Jamshedpur) के 15वें दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगी। इसके बाद 30 दिसंबर को वह झारखंड के गुमला जिले में आयोजित अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम कार्तिक जातरा में हिस्सा लेंगी, जहां वह लोगों को संबोधित भी करेंगी। यह पूरा दौरा दिखाता है कि राष्ट्रपति एक तरफ सशस्त्र बलों से लगातार जुड़ी हुई हैं, वहीं दूसरी ओर देश के अलग-अलग हिस्सों में सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com