search

यूपी में रोडवेज बस चालक के पद पर हो रही भर्ती, इन लोगों के लिए सुनहरा अवसर

LHC0088 2025-10-6 23:36:33 views 959
  रोडवेज बस चालक बनने के लिए अभ्यर्थी करें आवेदन।





संवाद सूत्र,  बलरामपुर। चालक एवं परिचालक की कमी होने से रोडवेज बसों का संचालन सही से नहीं हो पाता है। ऐसे में यात्रियाें को सफर करने के लिए बसों का इंतजार करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए रोडवेज में चालकों की नियुक्ति करने की प्रक्रिया चल रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

चालक बनने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी तरन्नुम ने बताया कि अभ्यार्थियों की शैक्षिक योग्यता कक्षा आठ पास व आयु 23 वर्ष छह माह होनी चाहिए। दो वर्ष का भारी मोटर संचालन अनुभव व अभ्यर्थी की लंबाई पांच फीट तीन इंच से कम नहीं होनी चाहिए।



अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में चालक लाइसेंस, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्रों की दो छाया प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो व आधार कार्ड के साथ परिवहन निगम कार्यालय में पहुंच कर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- चीनी मिल यार्ड से लेकर गन्ना केंद्रों तक किसानों को न हो कोई दिक्कत, कर्मचारियों को DM का सख्त निर्देश



यह भी पढ़ें- विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम पर हमला, सिपाही की वर्दी फाड़कर छीनी चाबी; पिता-पुत्र समेत सात गिरफ्तार
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138