search

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी धौलपुर से गिरफ्तार, दो महीने बाद किशोरी बरामद; परिवार ने ली चैन की सांस

Chikheang 2026-1-6 22:26:37 views 545
  

सांकेतिक तस्वीर।  



संसू, जागरण-किरावली (आगरा)। नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में किरावली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पुलिस टीम ने राजस्थान के धौलपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है। विवेचना के दौरान मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं।

प्रभारी निरीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि बीते तीन नवंबर 2025 को एक पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि एक नवंबर को रामरज उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी और किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी।

5 जनवरी रविवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सर्विलांस की मदद से आरोपी रामरज पुत्र कल्ली, निवासी सर मथुरा, जिला धौलपुर, राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से अपहृत किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया। जांच और बयानों के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।

वहीं बच्ची के परिवार ने भी चैन की सांस ली है। पीड़िता के बयान कराकर उसे परिवार के सुपुर्द किया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्यवीर सिंह, सर्विलांस प्रभारी पश्चिमी जोन अनुज कुमार, उपनिरीक्षक हिमांशु कटारिया और महिला उपनिरीक्षक रिकी यादव शामिल रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166243