New Year 2026: नए साल के पहले दिन महादेव को खुश करने के लिए करें ये उपाय, खुशियों से भर जाएगा जीवन

Chikheang 2025-12-22 01:38:14 views 538
  

देवों के देव महादेव को कैसे प्रसन्न करें?



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरुवार 01 जनवरी को प्रदोष व्रत है। गुरुवार के दिन पड़ने के चलते यह गुरु प्रदोष व्रत कहलाएगा। यह पर्व देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव और जगत की देवी मां पार्वती की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही मनचाही मुराद पाने के लिए व्रत रखा जाता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

ज्योतिष जॉब में सफलता पाने और धन-संपत्ति में वृद्धि के लिए प्रदोष व्रत के दिन विशेष उपाय करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी नए साल के पहले दिन देवों के देव महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो पूजा के समय ये उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से शुभ ग्रहों की कृपा बरसेगी। आइए जानते हैं-
उपाय

  • अगर आप देवों के देव महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो नए साल के पहले दिन यानी गुरु प्रदोष व्रत के दिन स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। आप चाहे तो गंगाजल में काले तिल मिलाकर भी भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं। इस उपाय को करने से मायावी ग्रह की कुदृष्टि से मुक्ति मिलती है।
  • अगर आप घर की आर्थिक विषमता दूर करना चाहते हैं, तो नए साल के पहले दिन तुलसी पौधा की पूजा अवश्य करें। स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में कनेर फूल मिलाकर तुलसी मां को अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से जगत के पालनहार भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से जीवन में सुख और शांति का आगमन होता है।
  • अगर आप मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो गुरु प्रदोष व्रत के दिन पूजा के समय गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। चंद्र देव की कृपा से मानसिक तनाव की समस्या दूर होती है।
  • कुंडली में गुरु मजबूत करने के लिए नए साल के पहले दिन पूजा-पाठ के बाद पीले रंग की चीजों का दान करें। इस उपाय को करने से जातक पर बृहस्पति देव की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से जॉब और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है।
  • देवों के देव महादेव की कृपा पाने के लिए गुरु प्रदोष व्रत के दिन पूजा के समय महामृत्युंजय मंत्र का जप और शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें। शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। अपनी कृपा साधकों पर बरसाते हैं।


यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2026: नए साल का पहला प्रदोष व्रत कब? एक क्लिक में जानें डेट और शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें- Remedies 2026: नए साल के पहले दिन जरूर करें ये काम, मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
142684

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com