search

देवघर में हर महीने औसतन 12 मौतें, सड़क हादसों के आंकड़े डराने वाले

LHC0088 2025-12-21 22:37:32 views 934
  


जागरण संवाददाता, देवघर। देवघर जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, बावजूद इसके सड़क हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या चिंताजनक बनी हुई है। प्रशासन की ओर से लोगों को जागरूक करने, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई और अर्थदंड लगाने की पहल की जा रही है, लेकिन आम लोगों की लापरवाही अब भी हादसों का बड़ा कारण बन रही है।    यातायात विभाग लगातार यह समझाने का प्रयास कर रहा है कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें, तेज रफ्तार से बचें और नशे की हालत में वाहन न चलाएं। थोड़ी सी असावधानी न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में डाल सकती है।  

  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
11 महीने में 183 लोग घायल

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में जनवरी से नवंबर तक 11 महीनों के दौरान देवघर जिले में कुल 183 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 133 लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में 107 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि 45 लोगों को हल्की चोटें आईं।

यदि पिछले वर्ष 2024 से तुलना करें तो पूरे 12 महीनों में जिले में 202 सड़क हादसे हुए थे। इनमें 152 लोगों की जान चली गई थी, 108 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे और 15 लोगों को हल्की चोटें लगी थीं। आंकड़ों से स्पष्ट है कि इस वर्ष दुर्घटनाओं और मौतों की संख्या में कुछ कमी जरूर आई है, लेकिन यह राहत देने वाली स्थिति नहीं कही जा सकती।


माहवार सड़क हादसों का विवरण (2025)

जनवरी: 20 दुर्घटनाएं, 15 मौतें, 14 गंभीर  फरवरी: 23 दुर्घटनाएं, 17 मौतें, 13 गंभीर  

मार्च: 23 दुर्घटनाएं, 14 मौतें, 19 गंभीर  

अप्रैल: 16 दुर्घटनाएं, 11 मौतें, 11 गंभीर

मई: 25 दुर्घटनाएं, 19 मौतें, 12 गंभीर

जून: 14 दुर्घटनाएं, 10 मौतें, 10 गंभीर

जुलाई: 12 दुर्घटनाएं, 14 मौतें, 38 गंभीर

अगस्त: 12 दुर्घटनाएं, 6 मौतें, 11 गंभीर

सितंबर: 16 दुर्घटनाएं, 9 मौतें, 11 गंभीर

अक्टूबर: 12 दुर्घटनाएं, 18 मौतें, 8 गंभीर

नवंबर: 10 दुर्घटनाएं, 13 मौतें, 5 गंभीर
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138