search

कोहरे का ट्रेनों पर असर, फिरोजपुर इंटरसिटी 5 और दरभंगा हमसफर 3 घंटे देरी से होगी रवाना; देखें पूरी लिस्ट

cy520520 2026-1-19 09:56:40 views 1246
  

दिल्ली में कोहरे के कारण ट्रेनें लेट चल रही हैं। जागरण



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। सोमवार को लंबी दूरी के रेल यात्रियों को कुछ राहत मिली है, लेकिन लोकल यात्री परेशान हैं। पिछले दिनों लंबी दूरी की 50 से अधिक ट्रेनें दो घंटे से अधिक विलंब से दिल्ली पहुंच रही थी।

वहीं, सोमवार को लगभग 20 ट्रेनें दो घंटे से अधिक विलंब से पहुंची। देरी से पहुंचने के कारण नई दिल्ली-फिरोजपुर इंटरसिटी पांच घंटे, दरभंगा हमसफर 2.55 घंटे के विलंब से रवाना होगी।

पलवल-गाजियाबाद ईएमयू दो घंटे, सहारनपुर-पुरानी दिल्ली पैसेंजेर व दनकौर-शकूरबस्ती ईएमयू डेढ़ घंटे,मथुरा-नई दिल्ली ईएमयू सवा एक घंटे, मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू एक घंटे, जींद -नई दिल्ली एमईएमयू, पानीपत-नई दिल्ली महिला विशेष 45 मिनट घंटे के विलंब से चल रही हैं।

यह भी पढ़ें- घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, कई फ्लाइट्स लेट; ग्रेप-4 लागू होने के बावजूद AQI 400 के पार

कई अन्य लोकल ट्रेनें भी लगभग आधे घंटे के विलंब से चल रही हैं, जिससे दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164376