search

महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव: प्रचंड जीत की ओर बीजेपी, 218 सीटों पर महायुति आगे, MVA का क्या है हाल?

deltin33 2025-12-21 19:37:04 views 1240
  

महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव में जीत की ओर बीजेपी  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में स्थानीय नगर पंचायत और नगर परिषद के शुरुआती रुझान में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है। एनडीए के नेतृत्व वाली महायुति 218 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि विपक्ष की महा विकास अघाड़ी 47 सीटों पर आगे चल रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
महाराष्ट्र नगर पंचायत और नगर परिषद रूझान

  • बीजेपी: 127
  • शिवसेना: 54
  • एनसीपी: 37
  • महायुति कुल: 218

  • शिवसेना (UBT): 9
  • एनसीपी (SP): 7
  • कांग्रेस: 31
  • महा विकास अघाड़ी (MVA) कुल: 47
  • अन्य: 23


महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों में बंपर जीत की ओर है। यह परिणाम महायुति की 2024 के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के एक साल बाद आए हैं। जो अगले महीने होने वाले बहुचर्चित बृहन्मुंबई नगर निगम चुनावों से पहले स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम भी महत्वपूर्ण हैं।
तनाव के बावजूद महायुति ने झोंकी पूरी ताकत

महाराष्ट्र में कृषि संकट, महिलाओं की कल्याणकारी योजना में आंशिक भुगतान और किसानों की वित्तीय सहायता की कमी जैसे मुद्दों के बावजूद महाविकास अघाड़ी कड़ा मुकाबला नहीं कर सकी। वहीं, कांग्रेस ने विदर्भ-मराठवाड़ा में मेहनत की, लेकिन शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) के नेता जमीनी प्रचार में नदारद रहे। इससे अलग महायुति ने इस चुनाव में पूरी ताकत झोंकी। गठबंधन में आंतरिक तनाव के बावजूद एकनाथ शिंदे गुट ने भाजपा के साथ मिलकर मजबूत समन्वय दिखाया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521