search

बठिंडा: बस स्टैंड पर चोरों का तांडव, काट ले गए 5 दुकानों के AC की पाइप; दुकानदारों में दहशत

cy520520 2025-12-21 18:07:14 views 1226
  

गोनियाना मंडी के बस स्टैंड पर अज्ञात चोरों ने 5 दुकानों के एसी की पाइप काटकर चोरी कर ली (फोटो: जागरण)



संवाद सूत्र, गोनियाना मंडी। स्थानीय बस स्टैंड पर बनी दुकानों पर अज्ञात चोरों द्वारा एक ही छत पर बनी 5 दुकानों के एसी की पाइप काटकर चोरी कर ली गई।

घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में डर का माहौल है, जिसके चलते कई दुकानदारों ने अपने-अपने एसी उतरवा लिए हैं। दुकानदारों ने बताया कि बीती शाम करीब 6 बजे उन्हें कुछ अजीब सी आवाज सुनाई दी।

जब वे ऊपर जाकर देखने पहुंचे तो पाया कि 5 दुकानों के एसी की पाइप चोर काटकर ले जा चुके थे। दुकानदारों के अनुसार इस चोरी से प्रत्येक दुकानदार को करीब 5 से 7 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मामले की सूचना मिलते ही थाना नेहियांवाला के एसएचओ ने कहा कि पुलिस कर्मियों को मौके पर भेज दिया गया है और मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

वहीं, दुकानदारों ने नगर कौंसिल के कश्मीरी लाल से मांग की है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए छत की चारदीवारी को ऊंचा करवाया जाए यहां बताना होगा के यह दुकानें बस स्टैंड पर है और नगर कौंसिल गोनियाना के अधीन आती हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737