search

सोनीपत में तीन हादसों में गर्भवती सहित तीन की मौत, तेज रफ्तारी ने जी जान

LHC0088 2025-12-21 16:37:16 views 1157
  

गर्भवती की हादसे मेंं मौत के बाद शव लेने पहुंचे स्वजन। जागरण



संवाद सहयोगी, राई। कुंडली थाना इलाके में तीन किलोमीटर के दायरे में शुक्रवार को तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। दुर्घटना में एक महिला घायल भी हुई है। मरने वालों में सात माह की गर्भवती महिला भी शामिल है। तीनों मामलों में कार चालकों की लापरवाही और तेज रफ्तारी असमय मौतों का कारण बनी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पहली घटना प्याउ मनियारी इलाके में घटित हुई, जिसमें कुंडली स्थित एक चप्पल फैक्ट्री में कार्यरत प्याउ मनियारी की रहने वाली सास-बहू शिकार बनी। काम से लौट रही दोनों महिलाओं को तेज रफ्तार एक कार ने टक्कर मार दी। चालक अपने वाहन को उसी स्पीड से भगा ले गया।

दुर्घटना में घायल दोनों महिलाओं को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां गंभीर हालत में 20 वर्षीय विनीता ने दम तोड़ दिया। वह सात माह की गर्भवती थी। पेट में पल रहे शिशु को भी डाक्टर नहीं बचा पाए। विनीता की सास मंजू की गंभीर हालत देखते हुए उसे पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया गया। मामले में करण की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।
दो बच्चों के पिता को कार ने मारी टक्कर, मौत

दूसरी दुर्घटना में जान गंवाने वाला प्याउ मनियारी में किराये के मकान में रहने वाला दो छोटे बच्चों का पिता शिवम कुमार है। शिवम कुमार एचएसआइआइडीसी कुंडली स्थित एक फैक्ट्री में बतौर बेल्डर काम करता था। शाम को काम खत्म करने के बाद जब वह स्कूटी पर सवार होकर अपने घर जा रहा था तभी तेज रफ्तार एक कार ने टक्कर मारी दी।

दुर्घटना के बाद कार चालक अपने वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना का पता लगने पर मौके पर पहुंचे उसके सहकर्मी उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में फैक्ट्री मैनेजर पंकज शर्मा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है।
विपरीत दिशा से आ रही कार ने मारी टक्कर, मौत

तीसरी दुर्घटना सिंघू बार्डर के पास हुई, जिसमें बाइक से काम पर राई जा रहे शाहबाद-दौलतपुर दिल्ली के रहने वाले अखिलेश कुमार झा को विपरीत दिशा से आ रही एक कार चालक ने अचानक साइड काट दी, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया।

बाइक पीछे से आ रहे ट्रक से टकरा गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे ऋषभराज की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। टक्कर मारने के बाद फरार हुए कार चालक की पुलिस तलाश कर रही है।
कोहरे में ट्रक ने कार में मारी टक्कर

घने कोहरे के चलते मुरथल फ्लाईओवर पर ट्रक द्वारा टक्कर मार दिये जाने से कार सवार कई लोग घायल हो गए। हादसा तड़के तीन-चार बजे हुआ। हादसे के बाद फ्लाइओवर पर अफरातफरी मच गई और जाम लग गया। करीब आधा घंटे तक यातायात रुका रहा। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। मुरथल थाना पुलिस के मुताबिक घायलों को मामूली चोटें आईं हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138